सेहत का सिकंदर है चुकंदर जानिए जूस
बनाने की सही रेसिपी और फ़ायदे
चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जिसे बहुत से
लोग बिलकुल भी पसंद नहीं करते हैं। इसके रस को पीने से ना केवल शरीर में रक्त में
हीमोग्लोबिन की मात्रा बढती है बल्कि कई अन्य स्वास्थ लाभ भी होते हैं। अगर आप
इस सब्जी से नफरत करते हैं तो प्लीज एक बार इसके फायदों के बारे में जरुर पढ़
लें।
स्वास्थ वर्धक पेय
जो लोग जिम में जी तोड़ कर वर्कआउट करते
हैं उनके लिएं चुकंदर का जूस बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसको पीने से शरीर में
एनर्जी बढती है और थकान दूर हो जाती है और साथ ही साथ अगर हाई बीपी हो गया हो तो
इसे पीने से सिर्फ 1 घंटे में शरीर बिलकुल नार्मल हो जाता है।
एनर्जी बढाए
अगर आपको आलस महसूस हो रही हो या फिर
थकान लगे तो फिर चुकंदर का जूस पी ले इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है जो की शरीर की
एनर्जी को बढाता है।
हृदय के लिएं
चुकंदर का रस हाइपरटेंशन और हृदय संबंधी
सारी समस्याओं को दूर रखता है। खासकर के चुंकदर के रस का सेवन करने से व्यक्ति में
रक्त संचार काफी ज्यादा बढ़ जाता है। रक्त की धमनियों में जमी हुई चर्बी को भी
इसमें मौजूद बेटेन नामक तत्व जमने से रोकता है।
पौष्टिकता से भरा हुआ
यह प्राकृतिक शर्करा का स्त्रोत होता है
इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, मिनरल, आयरन, सोडियम, पोटेशियम, क्लोरीन, फॉस्फोरस, आयोडीन, और अन्य महत्वपूर्ण विटामिन भी पाए जाते हैं। इसीलिए घर पर
इसकी सब्जी बना कर अपने बच्चों को आप जरुर से खिलाएं।
हीमोग्लोबिन बढाए
चुकंदर में काफी अच्छी मात्रा में लौह, विटामिन और खनिज होते
हैं जो की रक्तवर्धन और शोधन के काम में काफी सहायक होते हैं। इसमें पाए जाने वाले
एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं और इससे
ब्लड प्यूरीफाई होता है।
उच्च रक्तचाप
अगर आप उच्च रक्तचाप के शिकार हैं तो
फिर इसे पीने से सिर्फ 1 घंटे में आपका रक्तचाप सामान्य हो जायेगा।
पीलिया,
हेपेटाइटिस और उल्टी
चुकंदर का रस पीलिया, हेपेटाइटिस और उल्टी
के उपचार में बहुत लाभकारी होता है।
कब्ज तथा बवासीर
इसके नियमित सेवन से कब्ज और बवासीर से
भी बचा जा सकता है इसका रस गेस्ट्रिक अल्सर में भी काफी फायदा करता है।
रूसी
रूसी हो जाने पर चुकंदर के रस में सिरका
मिला कर सिर पर लगाने से बस कुछ दिनों में ही रूसी ठीक हो जाती है।
टय़ूमर
चुकंदर में बिटेन नामक तत्व पाया जाता
है, जो की शरीर में टय़ूमर बनने की आशंकाओं को नष्ट कर देता है।
मोच
चुकंदर के पत्तों को रगड़ कर मोच वाले
स्थान पर रख कर पट्टी बांधने से चोट-मोच एकदम ठीक हो जाती है।
हाथ–पैर फटना
अगर आपके हाथ-पैर बहुत फटते हों तो फिर
चुकंदर को पानी में उबाल कर उस काढ़े में हाथ-पैर डुबो कर रखने से उनका फटना बन्द
हो जाता है।
पेशाब की जलन
इसे नियमित रूप से सलाद के रूप में खाते
रहने से पेशाब की जलन में काफी फायदा होता है। और इसका सूप पथरी में भी लाभदायक
है।
त्वचा का रंग
चुकंदर के रस में टमाटर का रस और एक चम्मच
हल्दी पाउडर मिला कर कुछ दिन लगातार इसका सेवन करने से त्वचा का रंग साफ हो जाता
है।
फोड़े,
जलन और मुहांसों के लिए फायदेमंद
सफेद चुकंदर को पानी में उबाल कर छान
लें और यह पानी फोड़े, जलन और मुहांसों के लिए काफी उपयोगी होता है। खसरा और बुखार
में भी त्वचा को साफ करने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।
बालों का गिरना
चुकंदर के ताज़े पत्ते को मेहंदी के साथ
पीस कर सिर पर लेप करने से बालों का गिरना बंद हो जाता है।
भोजन में चुकन्दर खाने से नाखून लाल, मजबूत और चमकदार हो
जाते हैं।
चुकन्दर की पत्तियाँ
पत्तों के साथ खाने से चुकन्दर शरीर में
बहुत जल्द हजम हो जाता है। चुकन्दर के पत्तों का रस गुनगुना गर्म करके कान में
डालने से कान दर्द में बहुत फायदा होता है। चुकन्दर के पत्तों के रस में शहद
मिलाकर दाद पर लगाने से दाद जल्दी ठीक हो जाते हैं।
सावधानियां
इसका जूस हमेशा किसी अन्य सब्जी या फिर
फल जैसे गाजर, सेब, अनार आदि के जूस में मिला कर ही पीना चाहिए। खाली चुकंदर का
जूस पीने से वोकल कोर्ड में क्षणिक तकलीफ हो सकती है।
मिक्स जूस बनाने की रेसिपी
गाजर और चुकंदर दोनों ही बहुत ज्यादा
हेल्दी और फायदेमंद होते हैं दोनों के सेवन से हमारे शरीर में खून बनता है और
आँखों की रोशनी भी तेज़ होती है गाजर और चकुंदर का ये लाल सूप हेल्दी होने के
साथ-साथ स्वाद में भी बहुत टेस्टी होता है….
आवश्यक सामग्री
चुकन्दर = एक मीडियम आकार का छोटा-छोटा
कटा हुआ
लाल पत्ता गोभी = एक कटोरी कटी हुई
गाजर एक मीडियम आकार की छोटी-छोटी कटी
हुई
लाल शिमला मिर्च = एक मीडियम आकार की
छोटी-छोटी कटी हुई
वेबी कार्न = 4 से 5 लम्बे-लम्बे टुकड़े
कटे हुए
ब्रोकली = एक छोटी कटोरी कटी हुई
कार्न फ्लोर = एक बड़ा चम्मच
मक्खन = दो टेबलस्पून
अदरक = एक इंच लम्बा टुकड़ा कद्दूकस कर
लें या फिर पेस्ट बना लें
सफेद मिर्च = आधा छोटा चम्मच
काली मिर्च = आधा छोटा चम्मच
नमक = स्वादअनुसार
चिली सास = एक बड़ा चम्मच
नीबू = छोटे नीबू का रस
विधि
सबसे पहले सारी सब्ज़ियों को अच्छे से
धो कर काट लें अब आधा कटोरी पानी में कार्न फ़्लोर को खूब अच्छे से मिला लें ताकि
गुठलियां ना पड़े|
अब एक मोटे तले वाले फ्राई पैन मैं 1 ½ चम्मच मक्खन डाल कर
गर्म करें और इसमें अदरक का पेस्ट और चकुंदर डाल कर दो मिनट तक मीडियम गैस
पर भून लें|
अब इसी फ्राई पैन में बाकी की सारी
सब्ज़ियां भी डाल दें और इन्हें चलाते हुए 4
से 5
मिनट तक भूनें| अब इन्हें ढक्कन से
ढक कर दो मिनट के लिए स्लो गैस पर पकाएं और इसमें 700
ग्राम पानी डाल लें कार्न फ़्लोर का घोल, नमक, सफ़ेद मिर्च, काली मिर्च और चिल्ली
सास डाल कर खूब अच्छे से मिला लें और चलाते हुए पकाएं|
उबाल आने तक सूप को बराबर चलाते हुए
पकाएं जब उबाल आ जाए तो इसे 4 से 5 मिनट के लिए और पकाएं अब सूप बिलकुल तैयार है गैस को बंद करके
इसमें नींबू का रस मिला लें|
गरमागर्म सूप को बाउल में डालें मक्खन
और हरे धनिये से सजाकर सर्व करे और इसका आनद ले|


No comments:
Post a Comment