तिल गुड़ के लड्डू बनाने की विधि
तिल और गुड़ के लड्डू का टेस्ट तो
सभी को बहुत पसंद आता है इन्हें सर्दियों में तो खासतौर पर बनाया जाता है तो फिर
आपके लिए ये खास व स्वाद से भरी रेसिपी…
आवश्यक सामग्री
·
सफेद तिल = 60
ग्राम
·
गुड़ = कद्दूकस किया हुआ, 150 ग्राम
·
घी = दो चम्मच
विधि
सबसे पहले तिल को बीनकर अच्छी तरह
से साफ कर ले अब गैस पर एक कड़ाही रखे और तिल को सुनहरा होने तक भून ले|
और इसके बाद गैस पर एक फ्राई पैन
में आधा कप पानी डालकर गर्म करें और इसमें गुड़ डालकर पिघला ले|
गुड़ सही तरह से पका हैं या नहीं
यह देखने के लिए एक कटोरी में ठंडा पानी कर ले और पानी में थोड़ा-सा पकता हुआ गुड़
डालें अगर पानी में गुड़ का बॉल बन जाएं तो फिर लड्डू बनाने के लिए आपका परफेक्ट
गुड़ पक चुका है अब गैस को बंद कर दें|
अब गुड़ में भुने हुए तिल डालकर
अच्छे से मिक्स कर ले और फिर गुड़-तिल के इस मिश्रण को हल्का सा ठंडा कर लें|इसके बाद अपने हाथ पर घी लगाकर
मिश्रण का थोड़ा सा भाग लेकर इसके गोल-गोल लड्डू बना लें|


No comments:
Post a Comment