Pages

मावा-तिल के मीठे पेटीज़

Saturday, 14 January 2017



मकर संक्रांति के त्यौहार पर बनाएं मावा-तिल के मीठे पेटीज़

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है और यह त्यौहार संपूर्ण भारत वर्ष में मनाया जाता है इस दिन सूर्य धनु से मकर राशि में जाता है और इस दिन गंगा में स्नान करने को भी बहुत शुभ माना जाता है|

और मकर संक्राति (Makar Sankranti) पर तिल (til ) के व्यंजन बनाकर खाये जाते है जैसे कि तिल के लड्डू, (til ke ladoo) तिल कि टिक्की, (til ki tikki) तिल कुटा इत्यादि और आज हम आपको मावा-तिल के मीठे पैटिज (Patij) बनाना बतायेंगे जो आप को बहुत पसंद आएगी तो फिर देखे ये (recipe) रेसिपी|

आवश्यक सामग्री – 


·         सूजी = एक कटोरी

·         सफेद तिल = 300 ग्राम

·         मावा = 500 ग्राम

·         सूखे नारियल का बूरा = 1 कटोरी

·         बादाम व पिस्ता = आधा कटोरी

·         चिरोंजी = 10 से 15 दाने

·         किशमिश = पाव कटोरी

·         शक्कर का बूरा = 300 ग्राम

·         इलायची पावडर  = एक चम्मच


विधि  

सबसे पहले तिल को भून लें और फिर मावा और सूजी को भी भूनकर अलग रख दें अब भूने हुए तिल को मिक्सी में पीस लें और उसमें सूजी, मावा, थोड़ी सी शक्कर और छोटी इलायची मिला लें।

और भरावन सामग्री के लिए बादाम, पिस्ता और थोड़ा सा इलायची पावडर मिला लें और एक पॉलीथिन के टुकड़े पर चिकनाई लगाकर तिल-मावे की पूरी बेलकर उसके बीच में भरावन की सामग्री रखें और चारों भाग को मोड़कर पेटीज़ तैयार कर लें और ऊपर से कटे हुए बादाम व पिस्ता बुरक कर मावा-तिल के पैटिज तैयार कर ले|

2 से 3 लोगो के लिए

बनाने में समय 30 मिनट से 40 मिनट


Subscribe your email address now to get the latest articles from us

No comments:

Post a Comment

loading...
 
Copyright © 2017. My Healthy Recipez.
Creative Commons License